प्रयाणगीत

प्रयाणगीत जयशंकर प्रसाद हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती – स्वयंप्रभा समुज्जवला स्वतंत्रता पुकारती – अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो, प्रशस्त पुण्य पंथ हैं – बढ़े चलो बढ़े चलो। असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ विकीर्ण दिव्य दाह-सी। सपूत मातृभूमि के रुको न शूर साहसी। अराति सैन्य सिंधु में – सुबाड़वाग्नि से जलो, प्रवीर हो जयी बनो – बढ़े चलो बढ़े चलो। साभार : http://hi.literature.wikia.com/

टिप्पणियाँ (2)

  1. Above poem is taken from Prasad's great drama-Chandragupta. it is one of the finest poems in Hindi.this also dipicts the literary finnese of Shri Prasad.Thanks for your under-lying these beautiful lines.

टिप्पणी लिखें