शकील बँदायूनीग़मे-आशिक़ी से कह दो रहे–आम तक न पहुँचे । मुझे ख़ौफ़ है ये तोहमत मेरे नाम तक न पहुँचे ।। मैं नज़र से पी रहा था कि ये दिल ने बददुआ दी – तेरा हाथ ज़िंदगी-भर कभी जाम तक न पहुँचे । नयी सुबह पर नज़र है मगर आह ये भी डर है, ये सहर भी रफ़्ता-रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे । ये अदा-ए-बेनियाज़ी तुझे बेवफ़ा मुबारिक, मगर ऐसी बेरुख़ी क्या कि सलाम तक न पहुँचे । जो निक़ाबे-रुख उठी दी तो ये क़ैद भी लगा दी, उठे हर निगाह लेकिन कोई बाम तक न पहुँचे ।
ग़मे-आशिक़ी से कह दो
ग़मे-आशिक़ी से कह दो
टिप्पणियाँ (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी लिखें!