भाई रे रांम कहाँ हैं मोहि बतावो

भाई रे रांम कहाँ हैं मोहि बतावो रैदास भाई रे रांम कहाँ हैं मोहि बतावो। सति रांम ताकै निकटि न आवो।। टेक।। राम कहत जगत भुलाना, सो यहु रांम न होई। करंम अकरंम करुणांमै केसौ, करता नांउं सु कोई।।१।। जा रामहि सब जग जानैं, भ्रमि भूले रे भाई। आप आप थैं कोई न जांणै, कहै कौंन सू जाई।।२।। सति तन लोभ परसि जीय तन मन, गुण परस नहीं जाई। अखिल नांउं जाकौ ठौर न कतहूँ, क्यूं न कहै समझाई।।३।। भयौ रैदास उदास ताही थैं, करता को है भाई। केवल करता एक सही करि, सति रांम तिहि ठांई।।४।। ।। राग रामकली।।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी लिखें!

टिप्पणी लिखें