नगरकथा

नगरकथा
धूमिल
सभी दुःखी हैं सबकी वीर्य-वाहिनी नलियाँ सायकिलों से रगड़-रगड़ कर पिंची हुई हैं दौड़ रहे हैं सब सम जड़त्व की विषम प्रतिक्रिया : सबकी आँखें सजल मुट्ठियाँ भिंची हुई हैं. व्यक्तित्वों की पृष्ठ-भूमि में तुमुल नगर-संघर्ष मचा है आदिम पर्यायों का परिचर विवश आदमी जहाँ बचा है. बौने पद-चिह्नों से अंकित उखड़े हुए मील के पत्थर मोड़-मोड़ पर दीख रहे हैं राहों के उदास ब्रह्मा-मुख ‘नेति-नेति’ कह चीख रहे हैं.

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी लिखें!

टिप्पणी लिखें