195. राग बिलावल – श्रीकृष्ण बाल-माधुरी

राग बिलावल

[265]

……………

धनि गोबिंद जो गोकुल आए ।

धनि-धनि नंद , धन्य निसि-बासर, धनि जसुमति जिन श्रीधर जाए ॥

धनि-धनि बाल-केलि जमुना -तट, धनि बन सुरभी-बृंद चराए ।

धनि यह समौ, धन्य ब्रज-बासी, धनि-धनि बेनु मधुर धुनि गाए ॥

धनि-धनि अनख, उरहनौ धनि-धनि, धनिमाखन, धनि मोहन खाए ।

धन्य सूर ऊखल तरु गोबिंद हमहि हेतु धनि भुजा बँधाए ॥

भावार्थ / अर्थ :– (कुबेर-पुत्र स्तुति करते हैं-) ‘गोविंद धन्य हैं, जो गोकुलमें प्रकट हुए । श्रीनन्दजी परम धन्य हैं, (श्यामकी लीलाके) ये दिन और रात्रियाँ धन्य हैं तथा माता यशोदा धन्य हैं जिन्होंने मोहनको जन्म दिया । बाल-क्रीड़ा जहाँ होती है, वह यमुना-तट धन्य-धन्य है और यह वृन्दावन धन्य है जहाँ गायोंका झुण्ड चराते हैं । यह समय धन्य है, व्रजवासी धन्य हैं; जिससे मधुर ध्वनिमें गान करते हैं, वह वंशी अत्यन्त धन्य है, परमधन्य है । गोपियों का क्रोध करना, उलाहना देना भी धन्य-धन्य है, मक्खन धन्य है और मोहनका उसे खाना भी धन्य है । सूरदासजी कहते हैं–यह ऊखल धन्य है, यमलार्जुन वृक्ष धन्य हैं और वे गोविंद धन्यातिधन्य हैं, जिन्होंने हमारे लिये अपने हाथ बँधवाये तथा उनके बाँधे जानेवाले) हाथ भी धन्य हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Dropdown

Page Not Found
404

Page Not Found

The page you requested is not here. It may have moved, or the link is out of date. Check the address, or go back to Data Portal Home