143. राग कान्हरौ – श्रीकृष्ण बाल-माधुरी

राग कान्हरौ

[200]

……………

इन अँखियन आगैं तैं मोहन, एकौ पल जनि होहु नियारे ।

हौं बलि गई, दरस देखैं बिनु, तलफत हैं नैननि के तारे ॥

औरौ सखा बुलाइ आपने, इहिं आगन खेलौ मेरे बारे ।

निरखति रहौं फनिग की मनि ज्यौं, सुंदर बाल-बिनोद तिहारे ॥

मधु, मेवा, पकवान, मिठाई, व्यंजन खाटे, मीठे, खारे ।

सूर स्याम जोइ-जोइ तुम चाहौ, सोइ-सोइ माँगि लेहु मेरे बारे ॥

सूरदासजी कहते हैं- (माता कह रही हैं ) ‘मोहन! मेरी इन आँखोंके सामने से एक क्षण के लिये भी अलग (ओझल) मत हुआ करो । मैं तुमपर बलिहारी जाती हूँ, तुम्हारा दर्शन किये बिना मेरे नेत्रों की पुतलियाँ तड़पती ही रहती हैं मेरे लाल ! दूसरे सखाओं को भी बुलाकर अपने इसी आँगनमें खेलो । सर्प जैसे (अपनी) मणिको देखता रहता है, उसी प्रकार मैं तुम्हारी सुन्दर बालक्रीड़ा को देखती रहूँ । मधु, मेवा, पकवान, मिठाई तथा खट्टे, मीठे, चरपरे -जो-जो भी व्यञ्जन श्यामसुन्दर ! तुम्हें चाहिये, मेरे लाल ! वही वही तुम माँग लिया करो ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Dropdown

Page Not Found
404

Page Not Found

The page you requested is not here. It may have moved, or the link is out of date. Check the address, or go back to Data Portal Home